बहेड़ी, बरेली। ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक उज्जैनी महाकाल कांवड़ पदयात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद शिवभक्तों का जत्था यहां पहुंचा। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। महंत सचिन रस्तोगी के नेतृत्व में शिवभक्तों का जत्था यहां पहुंचा। नगर में बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से इलाका गूंज उठा। शोभायात्रा का भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता समेत शिवभक्तों ने शामिल होकर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जगह-जगह लोगों ने पालकी का स्वागत किया। जत्थे में लाल सिंह, ओम प्रकाश गंगवार, दिनकर गुप्ता, सुंदर रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, प्रमोद गुप्ता, अनुज गुप्ता, कुश कालरा, चंदन ठाकुर, अजय रस्तोगी, विश्वास गुप्ता, राजीव रस्तोगी, वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
