बरेली। एडीजी जोन कार्यालय परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एडीजी राजकुमार ने पत्रकारों के साथ जमकर डांस किया और सभी पत्रकारों को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। एडीजी राजकुमार ने इस दौरान सभी को होली की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल ने कहा कि होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इससे पुलिस और पत्रकारों में नजदीकी आती है और एक दूसरे को समझने में आसानी रहती है। वही कृष्ण गोपाल ने पूर्व एडीजी अविनाश चन्द्र के द्वारा होली मिलन समारोह शुरू करने के लिए तारीफ करते उन्हें हुए याद किया। इस मौके पर एडीजी राजकुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और आपसी मतभेद भूलाकर गले लगाने की बात कही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी आपसी रिश्तों को और मजबूत करने को कहा। एसपीआर यमुना प्रसाद ने एसएसपी के कार्यों की प्रशंसा की। उनके कार्यकाल में अब तक हुए खुलासों पर उन्हें बधाई दी। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी क्राइम मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अफसर भी शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव
