आगरा- उत्तर प्रदेश के ताज की नगरी आगरा में पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूरी पर देर रात पुलिस से बेखौफ बदमाश एक एटीएम मशीन अपने साथ उखाड़ कर ले गए।
पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी।सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच के साथ ये भी पता लगा रही है कि एटीएम में कितने रुपए थे।
पुलिस ने एटीएम मशीन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगा दिया है।
चोकी इंचार्ज रोहित कुमार को किया निलंबित,
एटीएम लूट में एसएसपी आगरा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लापरवाह चौकी तौरा के पुलिस स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है।चौकी पर तैनात सिपाही सन्तोष और कुलदीप को निलंबित किया गया है।
– योगेश पाठक आगरा
