एक दिवसीय दौरे पर बरेली आएंगी सांसद मेनका गांधी

बरेली। आंवला की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी शनिवार की दोपहर तीन बजे एनिमल शेल्टर होम का निरीक्षण करेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मेनका संजय गांधी दोपहर दो बजे बदायूं पहुंचकर बहुत समय से बीमार चल रहे पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया का हाल-चाल लेने उनके आवास जाएंगी। वहां से बरेली मे चौबारी स्थित पशु आश्रय गृह का निरीक्षण करेंगी एवं रात्रि विश्राम इफ्को गेस्ट हाउस आंवला मे होगा। जहां से अगले दिन वह पीलीभीत को प्रस्थान करेंगी। यह जानकारी सांसद कार्यकर्ता कौशल कुमार सिंह ने दी‌।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *