बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार देर रात कस्बा और क्षेत्र के गांव कुरतरा में स्मैक तस्कर की तलाश में छापामारी कार्यवाही की लेकिन सूचना लीक होने के कारण तस्कर फरार हो गए। जिस कारण पुलिस को खाली हाथ बापस लौटना पड़ा। थाना पुलिस ने टीम आने की जानकारी से इनकार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने रुद्रपुर के एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा मे स्मैक की खेप बरामद हुई है। तस्कर ने कुरतरा और कस्बा के स्मैक तस्कर से खेप की डीलिंग करना बताया है।तस्कर ने यह भी बताया है कि दोनो तस्करो ने उसे भिटौरा रेलवे फाटक के पास स्मैक की खेप दी थी। उत्तराखंड पुलिस टीम ने गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर कस्बा और कुरतरा मे छापामारी कार्यवाही की लेकिन सूचना लीक होने के कारण तस्कर फरार हो गए। घर मे केवल महिलाये मिली। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के तस्करो मे हड़कंप मचा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव
