* धूमधाम से मनाया गया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के संयोजक सौरभ अग्रवाल ने संगठन के संरक्षक डॉ. मोहित अग्रवाल का स्वागत किया वहीं सचिन खंडेलवाल ने
जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं कौशिक गंगवार ने महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अखिलेश सिंह ने किया। संगठन के संयोजक एवं एससी-एसटी आयोग के सदस्य संजय सिंह का स्वागत विशंभर दयाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह ने सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यों की जानकारी उपस्थित व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को दी।
इसके पश्चात संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का जन्मदिन मनाया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संरक्षक पवन सक्सेना, महिला इकाई जिला अध्यक्षा राशि पाराशरी, डॉ मोहित अग्रवाल, विशंभर दयाल गुप्ता, विनीत अग्रवाल, लाइफ आर्ट एक्सपर्ट विशेष कुमार, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, उपाध्यक्ष रतन गुप्ता, सचिन खण्डेलवाल , हनी यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
