ईद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ईद के त्यौहार को देखते हुए नगर मे रविवार की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर विभिन्न मार्गों से होते हुए इलाके मे चक्रमण किया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लगातार नगर में व ग्रामीण इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाए। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान दरोगा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *