बरेली। आम जन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जिले में 71 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों की जांच हुई और उनको दवाएं दी गई। मेले में बुखार, पेटदर्द और त्वचा की बीमारी से जुड़े मरीज अधिक आए। शासन की तरफ से तैनात नोडल अफसर एडी हेल्थ डा. दीपक ओहरी ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। स्वास्थ मेले में ओपीडी सेवाएं, टीबी., मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाज़ार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। गर्भावस्था तथा प्रसव कालीन परामर्श तथा सेवाएं पूर्ण टीकाकरण परामर्श तथा सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं, कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण एवं उनके उपचार हेतु समुचित जानकारी प्रदान की जाए। मेले मे आयुष्मान योजना के पात्र परिवारों के कार्ड बनाए गए और कोविड की जांच हुई। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कोविड वैक्सीनेशन का भी कैंप लगाया गया है और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।।
बरेली से कपिल यादव
