इलाज कराने की मांग को लेकर दिव्यांग ने शुरू किया धरना

*कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में नन्हे पुत्र के साथ बैठे दिव्यांग ने प्रशासन से इलाज कराने की अपील की

*गरीब असहाय विकलांग ने नन्हे पुत्र के साथ सरकार से इलाज कराने की गुहार लगाई

हमीरपुर – कस्बा व थाना सुमेरपुर के एक व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में धरना शुरू कर दिया है| सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक मोहल्ला निवासी फुल्लू(42) पुत्र चिरगू कुशवाहा ने बताया कि उसके एक पैर में मवाद बनना शुरू हो गया है| जिसका इलाज कराने के लिए वह जिला अस्पताल गया था | किंतु वहां के डॉक्टरों ने उसे दो चार गोलियां देकर टरका दिया | धरने पर बैठे फुल्लू कुशवाहा ने बताया कि 1 साल पहले पत्नी को साथ लेकर मजदूरी करने दिल्ली गया था | वहां उसकी पत्नी के संबंध दूसरे लोगों से बन गए| और उसकी पत्नी उन्हीं लोगों के साथ भाग गई| पत्नी व उसके प्रेमी ने उसके दोनों पैरों के ऊपर तेजाब डाल दिया जिससे उसके दोनों पैर के पंजे गल गए और वह इस अवस्था में आ पहुंचा कि आज उसके एक पैर में मवाद बनना शुरू हो गया है| जिसका इलाज कराने वह जिला अस्पताल गया था| जहां पर पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने मामूली दवाएं देकर टरका दिया फुल्लू कुशवाहा का अभी तक विकलांग प्रमाण पत्र भी नहीं बना है| गरीबी के कारण फुल्लू अपना इलाज नहीं करा सकता बूढ़ी मां ही उसका उदर पोषण कर रही है| फुल्लू कुशवाहा ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *