आश्वासन पर माने राजश्री के एमबीबीएस छात्र, जूस पिलाकर भूख हड़ताल कराई खत्म

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस छात्रो से हॉस्टल की अधिक फीस वसूली सहित कई अन्य मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन समाप्त हो गई। जिला प्रशासन की मध्यस्तता के बाद एमबीबीएस के छात्र हड़ताल खत्म करने को राजी हो गए। पांच घंटे चली जिला प्रशासन व एमबीबीएस छात्रों की वार्ता के बाद मौखिक आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी। शुक्रवार को छात्रों की भूख हड़ताल के दसवें दिन डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम, एसडीएम मीरगंज वेद प्रकाश मिश्रा राजश्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पांच घंटे तक जिला प्रशासन व छात्रों के बीच वार्ता हुई लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और मानने को तैयार नही थे। डीएम व एडीएम ने कॉलेज प्रशासन से वार्ताकर लिखित मे लेकर एसडीएम मीरगंज व कॉलेज प्रशासन के लोग छात्रों के धरने पर पहुंचे। एसडीएम ने लिखित समझौता पढ़कर सुनाया। छात्रों ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने फिर मनाने की कोशिश की जिसमे वह सफल हो गए। मौखिक आश्वासन पर कॉलेज प्रशासन व एमबीबीएस के छात्र राजी हो गए। एसडीएम ने एमबीबीएस छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। वही एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की चली आ रही पिछली पीस दो लाख देने पर सहमति बनी है। अन्य मांगों पर कोई विचार नही किया गया है। भूख हड़ताल की वजह से छात्रों को दिक्कत हो रही थी इसलिए धरना समाप्त कर दिया है। वही छात्रों का यह भी कहना है कि डीएम व एडीएम कॉलेज मे होते हुए भी धरने पर नही आए। इससे भी छात्रों मे नाराजगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *