बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला माली निवासी नबी हसन अपने परिवार के साथ टेंपो से मीरगंज चेहल्लुम देखने जा रहे थे। रास्ते मे धनेटा रेलवे फाटक के पास अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे नबी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि टेंपो चालक मनीश के हाथ में चोट आई। इसके अलावा मीरगंज निवासी उस्मान अली व टेंपो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल नबी हसन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।।
बरेली से कपिल यादव
