आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन मे विस्फोटक की सूचना पर दौड़ी आरपीएफ-जीआरपी, मचा हड़कंप

बरेली। वाशिंग लाइन पहुंची आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन मे विस्फोटक की सूचना पर रात 02:20 बजे अधिकारियों के होश उड़ गए। पौन घंटे तक छानबीन की गई। कोच एस-6 में एक बैग मिला। खोलकर देखा गया तो उसमें कुछ नही था। तब आरपीएफ-जीआरपी ने राहत की सांस ली। बुधवार की रात करीब नौ बजे आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची थी। वहां से उसे वाशिंग लाइन ले जाया गया। रात दो बजे सभी कोच चेक किए गए। कोच एस-6 मे एक बैग मिला। उसके अंदर एक जींस और देसी बम जैसी वस्तु दिख रही थी। रेलकर्मियों के होश उड़ गए। विस्फोटक वस्तु समझ वाशिंग लाइन इंचार्ज ने स्टेशन मास्टर को मेमो देकर जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी थाने को दी। ट्रेन मे विस्फोटक होने की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी इंस्पेक्टर टीम के साथ पहुंच गए। एहतियात के साथ बैग से वस्तु को निकाला गया तो उसमें कुछ नही निकला। इसके बाद सब ठीक होने का मेमो जारी किया गया। तब वाशिंग लाइन के रेल कर्मियों और आरपीएफ-जीआरपी ने राहत की सांस ली। जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि आला हजरत एक्सप्रेस के एक कोच मे विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली थी। कोच को चेक किया गया तो लावारिस बैग मिला। उसमें विस्फोटक नही था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *