फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर के अस्पताल मे डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नवजात की मौत के मामले में हंगामा करने और परिजन द्वारा तहरीर देने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि पुलिस ने उसे हिरासत में थाने में ही रखा है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम ने अस्पताल को नोटिस चस्पा कर तीन दिन में डाक्टर से अपनी डिग्री लेकर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। घटना के बाद अस्पताल को अस्थाई तौर पर सील कर दिया है। नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां सीएचसी में भर्ती है। वहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में हादसे के बाद भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदार अपने मरीज को दूसरे अस्पतालों में उपचार के लिए ले गए । आरोप है कि पीड़ित राहुल गुप्ता द्वारा अधीक्षक को घटना से अवगत कराने के बाद भी उसके मरीज के लिए एंबुलेंस नहीं भेजी गई। पीड़ित ने निजी वाहनों से अपने मरीज को सीएचसी में लाए । यहां रात भर बिजली नहीं होने पर मरीज गर्मी से परेशान रही।।
बरेली से कपिल यादव
