बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान भ्रमण एक्सपोजर विजिट किया। बच्चों की बस को खंड शिक्षा अधिकारी प्रियांशी सक्सेना ने कंपोजिट विद्यालय फतेहगंज प्रथम से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ प्रियांशी सक्सेना ने बताया कि किताबी ज्ञान से अलग यदि एक बार प्रयोगशालाए व शोध भवन को देख लिया जाए तो उससे मिली जानकारी अमिट हो जाती है। शैक्षिक भ्रमण से लौटने के बाद बच्चों में जो जिज्ञासा और आत्मविश्वास का भाव पैदा लेता है। वह उनकी आगे की पढ़ाई के लिए लाभकारी होगा। आईवीआरआई मे बच्चों को पशु चिकित्सा संबंधी कार्य की जानकारी दी जाएगी। दल मे शामिल शिक्षक- शिक्षिकाओं ने धरोहरों की बारे मे छात्रों से सवाल व जवाब दिए। दल के साथ कामिनी कौशल, जमुनावती, रिंकल भारद्वाज, कंचन अग्रवाल, प्रद्युमन यादव, मनोज शर्मा, गौरव सक्सेना, रमेश कुमार पपनै, सौरभ बाजपेई, दिग्विजय गंगवार, शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाये शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
