आंवला, शीशगढ़, बरेली। जनपद मे बिजली चोरी रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में मॉर्निग रेड चेकिंग की गई। इसमें 19 लोगों के मकानों पर कटिया डालकर अथवा मीटर बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तड़के सुबह आंवला नगर तथा बल्लिया में बिजली टीम ने चेकिंग अभियान चलाया, जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया।टीम ने चोरी कर रहे 19 लोगों को मौके पर बिजली चोरी करते पकड़ा है। एसडीओ कामेश कुमार तथा जेई मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्युत चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाना और राजस्व नुकसान को रोकना है। वही शीशगढ़ थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में बिजली विभाग ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि नेमचंद, वसीर अहमद, मोर कली, यशपाल, मोहम्मद सलीम, खलील अहमद, नसीम जहां, राम जनी, आसमा वी और नेत्र पाल के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
बरेली से कपिल यादव
