अहिंसा के पुजारी और शास्त्री को किया नमन, रैली निकालकर दिया स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संदेश

बरेली देहात। बहेड़ी तहसील सभागार मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील बहेड़ी के स्टाफ के द्वारा गांधी जी द्वारा दी गई अंत्योदय तथा स्वराज व स्वरोजगार संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला गया तथा एमजीएम इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प 2047 की यात्रा की थीम पर नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, तहसीलदार (न्यायिक) संजय कुमार, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह व सतवीर सिंह द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। मिशन एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्रीसालिक राम एसवीएम इंटर कॉलेज, भिलइया, बहेड़ी, बरेली में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी के साथ किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं जोश के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। आंवला मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्टेट बैंक चौराहा पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके साथ चेयरमैन सय्यद आबिद अली, ईओ प्रदीप गिरि, सभासद और भाजपाइयों ने सफाई की। फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन संजय पाठक और ईओ राजनाथ तिवारी ने थाना फतेहगंज पूर्वी में थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह एवं पुलिस स्टाफ ने, कन्या पाठशाला कुछ उत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की। नवाबगंज मे शुक्रवार को क्षेत्र में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ ही सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही ध्वजा रोहण किया। गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय में प्रबंधक नंदकिशोर एडवोकेट, सचिव रेशम, कस्बे के एसएसटी इंटर कालेज में प्रबंधक टीआर गंगवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पम किया। उधर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं नगर पालिका परिषद कार्यालय में में चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही ध्वजा रोहण किया। हाफिजगंज क्षेत्र में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। थाना हाफिजगंज में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मौजूद रहे। शेरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, गन्ना डायरेक्टर अनिल गंगवार सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव शर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य गौरव, प्रिया स्कूल में प्रबंधक राजीव देवल की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम हुए। फतेहगंज पश्चिमी मे महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कस्बे सहित आसपास के गांवों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और मदरसों में ध्वजारोहण के साथ दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। थाना परिसर, नगर पंचायत, ब्लॉक सभागार और बिजली घर में कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। मीरगंज नगर पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का कार्यक्रम रामधुन से शुरू हुआ। चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता प्रियंका ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नगर बनाने के संकल्प को साकार करने को पौधरोपण किया। कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गंगवार रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *