अमन चौबे बने पश्चिमी यूपी टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट के सचिव ने बताया कि टेनिस बाल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता जो कि आगरा में 9 से 11 फरवरी को आयोजित होनी है। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम भी प्रतिभाग करेंगी। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट के कप्तान अमन चौबे को बनाया गया है जो आगरा में होने वाले प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेगे। बरेली ब्रूम स्टिक के मालिक एडवोकेट पंकज शर्मा ने अपनी कंपनी की तरफ से खिलाड़ियों को किट प्रदान की। टीम कोच वीरेंद्र कुमार, टीम मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव, कप्तान अमन चौबे, अक्षित सक्सेना, आकाश रुहेला, समीर, नमन चौबे, अंकुर सक्सेना, अमित पांडे, राहुल सैनी, आकाश चौहान, अभय सक्सेना, यश सक्सेना, आकाश प्रजापति, अर्नव, कृष्ण कौशल टीम मे रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *