बरेली। सहायक निदेशक (सेवायोजन) त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवा मित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in का तैयार किया गया है। सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त बेरोजगार अभ्यार्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्रों में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी तथा नागरिकों को उनके घर पर ही स्थानीय सेवा हेतु प्रशिक्षण एवं विश्वसनीय अभ्यर्थी उपलब्ध होगें। सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से कौशल प्राप्त अभ्यार्थियों द्वारा नागरिकों को सेवाएं जैसे प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, ड्राइवर आदि उपलब्ध कराये जायेगें। इस हेतु डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर सेवा प्रदाता एजेंसियां एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पंजीकृत होंगे। सेवा प्रदाता कंपनियां इन अभ्यर्थियों के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध करायेंगी। सेवा प्रदाताओं का चयन आरएफई प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो नागरिकों एवं कुशल अभ्यर्थियों को समान रूप से लाभान्वित करेंगा। जिसके माध्यम से नागरिक अपने सेवा अनुरोध पंजीकृत करा सकेगे। इसी माध्यम का उपयोग कर सेवा प्रदाता एजेंसी या संस्थान कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों के माध्यम से उन सेवा अनुरोधों के सापेक्ष सेवा प्रदान कर सकेगें। उन्होंने कहा कि जनपद के सेवा प्रदाता एजेंसियों/फार्मों तथा कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि सेवामित्र पार्टल पर अपना पंजीकरण करा ले। जिससे कि उन्हें पोर्टल से जुड़ी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण सम्बंधी किसी भी जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।।
बरेली से कपिल यादव
