अतिक्रमणकारियों की नगर निगम कर्मियों और पुलिस से हुई झड़प, बुलडोजर के आगे लेटने की कोशिश

बरेली। शनिवार को नगर निगम के गरजते बुलडोजर के सामने जहां अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई रोकने की कोशिश की। वही उनकी नगर निगम कर्मियों और पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। आलम ये रहा कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों ने जब्त हुआ सामान भी लूटने की कोशिश की। हालांकि यह कार्रवाई करीब आधे घंटे बाधित रही। शनिवार को नगर निगम का अमला फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटाने कुमार टॉकीज पहुंचा। दल बल के साथ पहुंचे नगर निगम का बुलडोजर कुमार टॉकीज से सराय खाम तक अतिक्रमण हटाने के लिए चला। इसी दौरान इस्लाामिया इशा अतुल उलूम मदरसा के पास अतिक्रमणकारी एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्होंने विराेध करना शुरु कर दिया। प्रदर्शन कारियों ने गरजते हुए बुलडोजर के सामने लेटने की कोशिश की लेकिन नगर निगम कर्मियों और पुलिस के चलते उनकी यह कोशिश कामयाब नही हो सकी। जिसके बाद वह बक्से व अन्य सामान लेकर भागने लगे। जिन्हें रोकने के दौरान उनकी पुलिस और नगर निगम कर्मियों से झड़प होने लगी। झड़प होने पर स्थितियां बिगड़ती देख पुलिस एक्शन मे आ गई। स्थिति गंभीर होता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को भगाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। इस दौरान कार्रवाई करीब आधे घंटे तक रुकी रही। गौरतलब है कि फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *