बरेली। जिले के आयकर बार की वार्षिक सभा शनिवार को एडवोकेट केपी सिंह की अध्यक्षता मे बरेली क्लब मे सम्पन्न हुई। इसमें वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष सीए शरद मिश्रा, उपाध्यक्ष सीए अतुल अग्रवाल, सचिव एडवोकेट विशाल रतन, कोषाध्यक्ष सीए दीपक मंगल चुने गए। चुनाव अधिकारी सीए राजीव अग्रवाल एवं एडवोकेट गोविंद सक्सेना ने चुनाव परिणाम घोषित किए। ऑडिटर सीए विभू अग्रवाल नियुक्त किए गए। निवर्तमान सचिव सीए गगन मेहरोत्रा ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कोषाध्यक्ष सर्वोदय प्रजापति ने लेखा प्रस्तुत किए। निवर्तमान अध्यक्ष केपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनूप कपूर, सुरेश अग्रवाल, नितीश टंडन तथा सीए राजेन विद्यार्थी को लाइफटाइम एचीवमेंट एवार्ड दिया गया। सभा मे 10 नये सदस्यों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम मे रविन्द्र अग्रवाल, अरविंद सिंह, राकेश कुंवर, राजा चावला, रमन बजाज, अनूप कपूर, विशाल अरोड़ा, मनोज मंगल, राजीव बाजपेई, विशाल अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, अखिल रस्तोगी, मयंक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
