अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए किया जागेश्वर धाम मे हवन-पूजन

बरेली। सपा के जिले के प्रवक्ता मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी ने अल्मोड़ा स्थित पौराणिक मंदिर जागेश्वर धाम मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हवन पूजन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर उन्हे मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की। जागेश्वर धाम विश्व का बड़ा आध्यात्मिक एवं पौराणिक केंद्र है। मयंक शुक्ला ने बताया कि जागेश्वर धाम मे मांगी गई सभी कामनाएं पूर्ण होती है। जागेश्वर धाम महादेव का जागृत रूप है। 10 मार्च को अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे व उत्तर प्रदेश के आमजन के चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। अखिलेश सीएम बने तो प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। उत्तर प्रदेश में सपा ने बहुत उत्कृष्ट कार्य किये है। अखिलेश की सरकार मे प्रत्येक व्यक्ति सुखी है तथा कानून व्यवस्था बहुत बेहतर थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *