890 ग्राम अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार

भमोरा, बरेली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मकरंदपुर रेलवे फाटक से पखुर्नी की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ लिया, उनके पास से 890 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि बाइक से आये दो युवको को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से पॉलीथीन मे रखी अफीम बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम निशांत सिंह दूसरे ने राघव सिंह निवासी मलिकपुर थाना बिनावर बदायूं बताया। दोनों जो मुनाफा कमाते हैं, उसे आपस में बांट लेते हैं। चोरी की भैंस और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार : हाफिजगंज। पुलिस ने धर्मपुर अंडरपास के पास निर्माणाधीन हाईवे पर घेराबंदी कर पिकअप से ले जाई जा रही चोरी की भैंस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिकअप को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। , पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान निवासी बमरिया पंडरी, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत बताया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पिकअप में एक काली भैंस मिली जसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे। 30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : बहेड़ी। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षण दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त की पहचान शाकिर पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला अन्सारी कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि अभियुक्त पर पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज है।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *