75 फीसदी पुरुष हैं महिला उत्पीड़न से परेशान: अर्चना सिंह

झांसी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाये गए हैं, आज उसी कानून का दुरुपयोग हो रहा है। महिला उत्पीड़न से आज लगभग 75 फीसदी पुरुष परेशान है। यह कहना है झांसी की महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह का। जिन्होंने यह बात आज झांसी के एक स्थानीय होटल में आयोजित जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम में बोली है।

बता दें कि झांसी के एक स्थानीय होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ की मौजूदगी में जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उनके अलावा झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, संगठन की जिलाध्यक्ष कंचन अहूजा, महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह और श्रीमती अनुराधा शर्मा मौजूद रही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि महिलायें इन दिनों कानून का गलत इस्तेमाल कर पुरुषों को झूठा फंसाने का काम कर रही है। उन्होनें कहा कि ऐसा नहीं कि सभी महिलायें ऐसा करती होंगी। लेकिन उनका मानना है कि इन दिनों 75 फीसदी पुरुष महिला उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। वह महिलाओं से अपील करना चाहती हैं कि वह कानून का दुरुपोग न करें।

रिपोर्ट– उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *