बरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मिनी बायपास स्थित 7 क्लब में ब्राह्मणों के प्रभावी मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस प्रभावी मतदाता सम्मेलन का संयोजक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल शर्मा को बनाया गया। उनके साथ महानगर संगठन की ओर से सह संयोजक महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी व विष्णु शर्मा को बनाया। मंच का संचालन अजय राज शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सांसद संतोष गंगवार जी, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया।
मंच पर सांसद संतोष गंगवार, सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, निवर्तमान महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर कुल मोहन अरोड़ा महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, राम गोपाल मिश्रा, वंदना शर्मा, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एस.के. शर्मा मंचासीन रहे।
बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में बरेली महानगर मे महापौर की सीट सामान्य है और पूर्व में भी महापौर ब्राह्मण रहा है इसलिए अब की बार भी सामान्य जाति की सीट होने के कारण ब्राह्मण समाज के ही आवेदक को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया जाय। हम सब ब्राह्मण बंधुओं को इसके लिए एक सुर में आवाज उठानी चाहिए।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही हम सबका मार्गदर्शक रहा है, हिंदू धर्म में ब्राह्मण को किसी देवी देवता से कम नहीं माना गया है उन्हीं की तरह उन्हें पूज्यनीय माना गया है। हिंदुत्व को संरक्षित रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी ब्राह्मणों की ही है। जो समाज को भक्ति मार्ग पर अग्रसर करता है।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा केंद्र व राज्य कार्यों की पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही हैं। जहां कभी लोग उत्तर प्रदेश का नाम लेकर समिति की महसूस करते थे वही आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनता चला जा रहा है। सरकार बिना भेदभाव के अपने अंतिम पायदान तक के व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है।
जल्दी ही उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं हम सबको अपनी एकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक वोट डालकर मजबूत निगम सरकार को बनाना है। हमें अपने वार्ड पर खड़े हुए प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी को जिता कर निगम पर भेजना है जिससे कि उसके क्षेत्र का व आपने शहर का सर्वांगीण विकास हो सके।
निवर्तमान महापौर उमेश गौतम ने कहा, हमारी उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 6 सालों में जो उत्तर प्रदेश में व हमारे शहर बरेली में विकास जो विकास की गंगा बही है। इतना विकास आजादी के 70 सालों में कभी नहीं हुआ। विकास के साथ-साथ ही आज उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिला भयमुक्त है, बहने सुरक्षित हैं, गुंडे जिलों में है, बिजली – पानी व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त है। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपामई माहौल बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में ही पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और हम सबको यह ठान लेना चाहिए कि संगठन किसी को भी महापौर प्रत्याशी बनाए। हम सभी को उसे मिलकर चुनाव जिताना है हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अनिल शर्मा ने द्वारा आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण व मोमेंटो देकर सम्मानित किया व इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनों लोगों व आम ब्राह्मण बंधुओं का आभार एवं व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
आज के इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, ध्रुव चतुर्वेदी, शैल उपाध्याय, एस के शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, गिरीश पांडे,दिव्य शर्मा, विभु शर्मा, राकेश शर्मा,सी.एल. शर्मा, सत्येंद्र पांडे, प्रज्ञेश शर्मा, नीलम जेठा दीप्ति भारद्वाज, नरेश शर्मा बंटी, चित्र मिश्रा, संजीव पांडे, वी, के, शर्मा,सोनू रमाकांत दीक्षित,नीरज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
7 क्लब में संपन्न हुआ प्रभावी मतदाता सम्मेलन
