46 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर भाजपा ने किया सम्मानित

बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व ने 46 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और महानगर प्रभारी व उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने सभी का प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा आपातकाल को याद करते ही वह समय याद आ जाता है जब पुलिस द्वारा लोगों पर तरह-तरह के अत्याचार किए जाते थे। संतोष सिंह ने कहा कि आपातकाल का यह काला अध्याय हमें बहुत कुछ सिखाता है। आज हम इन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताते हैं कि किस तरह अत्याचार किए गए। गोपाल अंजान ने कहा कि आपातकाल को कोई कैसे भूल सकता है जब पुलिस ने जमकर जुल्म किए थे। वीरेंद्र अटल ने कहा कि पुलिस उस समय जिस हद तक जा सकती थी, उस हद तक उसने हम लोगों पर अत्याचार किए। नाखून खींचे और पिटाई लगाई, जितना जुल्म कर सकते थे उतना किया। सम्मान समारोह में वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह, संतोष शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विष्णु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विष्णु अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, विपुल पटेल, हरबंस सेठी, जयदीप चौधरी, गौरव गुप्ता, संजीव प्रताप सिंह, अनुपम द्रोण, अभिषेक गोस्वामी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधीर सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में गोपाल अंजान ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा के साथ आम का पौधा लगाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।