45 हजार बकायेदार मकान स्वामियों को नोटिस देगा नगर निगम, फिर कुर्क होगी संपत्ति

बरेली। नगर निगम के सर्वेक्षण मे 45 हजार भवन स्वामियों पर 22 करोड़ बकाया है। जिन्होंने बार बार तगादा करने के बाद भी टैक्स अदा नही किया। वसूली के लिए अब अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी है। प्रॉपर्टी मालिक नोटिस मिलने के बावजूद अपना टैक्स जमा नही कराएंगे उनके खिलाफ नगर निगम की टीम प्रॉपर्टी सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई करेगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र का कहना है कि भवनों का जो सर्वे किया गया उसको लेकर जल्द ही अंतिम सूची को प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सारी तैयारी कर ली है। नगर निगम प्रशासन ने अभी 10 हजार रुपये की राशि से अधिक के टैक्स बकायादारों को नोटिस भेजे हैं। इसके बाद निगम 20 और 30 हजार रुपये वाले डिफाल्टरों को नोटिस दे रहा है। नगर निगम को शासन से 67 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है।निगम को संपत्ति कर देने वालों की संख्या 45 हजार से ज्यादा है। जबकि रिकॉर्ड में डेढ़ लाख करदाता है। वही निगम प्रशासन ने अब इनके साथ दुकानों से किराया व संपत्तियों के लीजधारकों से भी रिकवरी करने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि अगर 31 मार्च तक आप अपना टैक्स अदा नही करते हैं तो 12 प्रतिशत का ब्याज जुड़ जाएगा। इसे कोई कम नहीं कर पाएगा। इसलिए समय पर टैक्स अदा करे। अगर किसी के बिल मे कोई त्रुटि है तो तो प्रार्थना पत्र के साथ आंशिक भुगतान करे और त्रुटि दूर हो जाएगी। त्रुटि दूर होने पर अवशेष टैक्स जमा करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *