Breaking News

40 किलो अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार तथा अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी

लखीमपुर,खीरी-कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा आज 40 किलो अवैध गांजे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा थाना चंदन चौकी के निरीक्षक मधु कांत मिश्रा द्वारा मैं हमराही पुलिसकर्मियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पचपेड़ा से सालिकराम पुत्र मथुरा प्रसाद को कई प्रकार की 3 पेटी 80 शीशी नेपाली अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, थाना फूलबेहड़ के उ.नि.सुनील कुमार सिंह मय हमराही पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम देवरिया से देशराज पुत्र रामलाल को 25 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया, इसके अतिरिक्त थाना सिंगाही के उ.नि.शिवनाथ यादव द्वारा मैं हमराही पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रा. करदहिया से मेवा लाल पासी पुत्र चंद्रिका प्रसाद को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, थाना गोला उ.नि.नरेंद्र प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रा.वक्कारी से श्रवण कुमार पुत्र हीरा निवासी ग्रा.भअपुरवा कॉलोनी थाना गोला को 40 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया,थाना धौरहरा उ.नि. ओम प्रकाश वर्मा मय हमराही पुलिस द्वारा ग्राम अमेठी से सरोज पुत्र राजकिशोर निवासी ग्रा.डेहुआ कला को 10 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया गया, कोतवाली सदर कां.महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्यामलाल पुत्र मनोहर लाल निवासी ग्राम जयेन्द्र पुर को 21 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया, थाना फरधान उ.नि. के.के.यादव मय हमराही पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम ढकिया से राकेश पुत्र रामकुमार गौतम को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करके सभी अभियुक्तों का चालान भेज दिया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों द्वारा वांछितो व वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के दौरान 3वांछितअभियुक्तों व 26बारंटियों की गिरफ़्तारी भी की गई,मालूम हो कि अपराधियों के विरुद्ध इतने वड़े पैमाने पर कार्यवाही होने के वावजूद भी अवैध शराब के धंधे में कोई कमी होते नज़र क्यों नहीं आ रही।

लखीमपुर खीरी से अनुराग पटेल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *