36 घण्टे बीत जाने के बाद भी नही हो सकी सप्लाई

•झांसी के बरुआसागर में हुआ अंधेरे का साम्राज्य

बरुआसागर(झाँसी)- बुधवार की देर रात हुई बारिश नगर के लोगों के लिए आफत बन गयी।नगर की बिधुत आपूर्ति पिछले 36 घण्टे बीत जाने के उपरांत भी पटरी पर ना आ सकी।घण्टो घण्टो के इन्तजार के बाद नगरवासियों को दो दिन उपराँत भी बिजूरिया के दर्शन तक नहीं हो सके।आलम यह हुआ कि कृष्ण सुदामा की जोड़ी की तरह बिधुत आपूर्ति की जोड़ीदार माना जाने वाला जलसंस्थान भी अशहाय नजर आने लगा।और बिगड़ी विधुत व्यवस्था से नगर की जलापूर्ति भी ठप्प हो गयी।जिससे आमजन की दोनों अतिआवश्यक सेवाएं अपना दम तोड़ते नजर आयी।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात हुई भारी बारिश ने नगर की विधुत ओर पेयजल व्यवस्था को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।समाचार लिखे जानें तक भी नगरवासियों को लाइट के दर्शन उपलब्ध ना हो सके।नगरवासियों में भारी आक्रोश साफ तौर पर देखा जा सकता है।नगरवासियों द्वारा आरोप लगाया गया कि दशकों घण्टो बीत जाने के उपरांत भी अभी तक ये सही जानकारी नही मिल पा रही है कि नगरवासियों को विधुत आपूर्ति कब तक मिल पाएगी।वहीँ अगर विधुत विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों की बात करें,देखा गया कि स्वयं गुरुवार की देर रात्रि अवर अभियंता,उपखण्ड अधिकारी अपने तमाम स्टाफ के साथ पूरा दिन से लेकर देर रात्रि तक और शुक्रवार की सुबह से लेकर देर शाम तक फाल्ट खोजते नजर आए।सम्बंधित विभाग का कहना है कि बिधुत तड़कने की वजह से तमाम इंसुलेटर बस्ट हो गए है।बताया कि अब तक लगभग आधा सैकड़ा इंसुलेटर बदले जा चुके है।।खम्बा प्रति खम्बा लाइन को चेक किया जा रहा है।अवर अभियंता एस के सेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सर्वप्रथम नगरवासियों को सुचारू रूप से विधुत आपूर्ति देना है।हमारी पूरी टीम पुरजोर कोशिश कर रही है।
– झाँसी से अमित जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।