26 मार्च को पटना में आयोजित होगा ‘शेरे बिहार’ स्मृतिशेष राम लखन सिंह यादव का स्मृति समारोह

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल : पूर्व विधायक जयवर्धन यादव

पटना/बिहार- पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी ‘शेरे बिहार’ स्मृतिशेष राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह का आयोजन 26 मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान, पटना होगा। इसकी जानकारी आज पूर्व विधायक जयवर्धन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन, एवं “चलो चले कलम की ओर – एक अभियान” का शुभारम्भ कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश के कई शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तिय उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी ‘शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव जी पर लघु चलचित्र एवं दो पुस्तकों का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समाजिक एवं शैक्षनिक क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों एवं उनके विचारों के सकलन हेतु राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच, बिहार का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्व. राम लखन बाबू के द्वारा सर्वसमाज के हित में खोले गये शैक्षणिक संस्थाओं व समाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गये अनुकरणीय कार्यों को बढ़ावा देने एवं युवा पीढ़ी को उनके विचारों एवं कार्यों से अवगत कराने हेतु, राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच, बिहार द्वारा यह तय किया गया है कि “चलो चले कलम की ओर – एक अभियान” कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से सम्पूर्ण बिहार में एक करोड़ कलम का वितरण विद्यार्थियों के बीच किया जायेगा। इसके साथ हीं राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच, बिहार, के द्वारा तय किया गया है कि युवा पीढ़ी को जोर-शोर से इस मंच से जोड़कर उन्हें स्व. राम लखन सिंह यादव जी के विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, जन प्रतिनिधि के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यों एवं समाजिक हित में उठाये गये मुद्दों से अवगत करावें। इस कार्य को पूर्ण करने हेतु बिहार के प्रत्येक प्रखंड से पचास युवा, कर्मठ, बुद्धिजीवीयों को मंच से जोड़ा जाये।

उन्होंने कहा कि पुराने एवं नये जुड़ रहे साथियों का यह दायित्व होगा की स्व. राम लखन बाबू के विचारों के साथ ही शराबबन्दी एवं दहेज प्रथा उन्मुलन हेतु युवा पीढ़ी के बीच में जन जागरण अभियान प्रारंभ किया जायेगा।

– बिहार से नसीम रब्बानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।