25 जनवरी को कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अखिलेश यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 जनवरी को बरेली आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां मंडल भर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एक रात शहर में रुकेंगे। कार्यक्रम के लिए पीलीभीत बाईपास रोड पर लॉन तय करने में पदाधिकारी जुटे हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब सवा साल पहले रामपुर से लौटते हुए बरेली आए थे। उन्होंने यहां एक दिन सर्किट हाउस में रुककर पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं से मुलाकात की थी। अब वह 21 जनवरी को शहर में आने वाले है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके दौरों को गोपनीय रखने को कहा है। इसके साथ ही प्रचार प्रसार करने को भी मना किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शहर में सपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे और दूसरे दिन लौट जाएंगे। कार्यशाला सुबह से शाम तक कई सत्रों में होगी। कार्यक्रम को सपाइयों ने पीलीभीत बाईपास पर बड़े लॉन की तलाश शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लखनऊ से कार्यक्रम जारी होते ही बता दिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।