24 फरवरी को होगी हक की बात जिलाधिकारी के साथ

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक घंटे तक दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा आदि अपराधों से पीड़ित महिलाएं डीएम तक अपनी बात पहुंचा सकतीं हैं। इस अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि से प्रभावित महिलाओं के साथ हक की बात जिला अधिकारी के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाये अपने प्रार्थना पत्र के साथ भौतिक रूप से जिलाधिकारी के समक्ष पारस्परिक संवाद कर अपनी समस्याओं को रख कर अपनी समस्या का निवारण/निस्तारण करा सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।