हमीरपुर – पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु जनपद में अवैध अपमिश्रित शराब की तस्करी विक्रय व निर्माण रोकने के लिए 8 फरवरी से 9 फरवरी तक अभियान चलाया गया! जिसमें पुलिस ने 500 लीटर अवैध कच्ची शराब व 275 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया! इस अभियान में थाना जरिया की टीम ने सर्वाधिक 225 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है!और दो शराब की भठ्ठीया तुड़वाई व साथ ही 8 कुंटल लहन नष्ट कराया गया! इसी क्रम में ललपुरा थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव की टीम ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दूसरा स्थान प्राप्त कर बाजी मारी! वही चिकासी थाना अध्यक्ष हेमंत मिश्रा की टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब व 58 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया! इसी क्रम में थाना बिवार के प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह की टीम ने 56 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की! उसी क्रम में थाना सिसोलर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व उप निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में 103 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद कर बाजी मारी! वही मुस्करा थाने के उपनिरीक्षक अजब सिंह ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की! सीओ सदर विवेक यादव ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी रोकने व विक्रय और निर्माण रोकने के लिए 8 फरवरी से 9 फरवरी तक सभी थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया! उन्होंने बताया कि इस अभियान में 500 लीटर अवैध कच्ची शराब व 275 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद करते हुए 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया! उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह से अभियान चलता रहेगा!
24 घंटे के अभियान में 1000 लीटर शराब बरामद:17 अभियुक्त गिरफ्तार
