2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

बरेली। शुक्रवार को अपना दल एस की समीक्षा बैठक सिचाई विभाग गेस्ट हाउस बरेली मे संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल ने पदाधिकारियों से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए गांव-गांव भ्रमण कर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी केके पटेल व सहप्रभारी झिनझिन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करें। ताकि कार्यकर्ता लगन व हौसले से कार्य कर सकें। सावंत सिह पटेल व अविनाश साहू ने कहा कि चुनाव करीब है। हमें संगठन पर पूरा ध्यान देना चाहिए। अगर हमारा संगठन मजबूत रहेगा तो गांव-गांव हमारी बातें आसानी से पहुंचेगी। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव गजेंद्र पटेल ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल की। बैठक मे प्रदेश सचिव विधि मंच अनुज गगंवार, प्रदेश सचिव सतीश, सतीश चंद्र गंगवार, करन गगंवार, विजय देव शर्मा,।अवधेश गगंवार, गगेश कुर्मी, क्रश पटेल आदि पदाधिकारी कार्यकता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।