20 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौली- खबर चंदौली जनपद के डीडीयू नगर से जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।अफीम की खेप लेकर यह तस्कर झारखंड के चतरा से बरेली जा रहा था और डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। मामला डीडीयू जंक्शन का है जहां जीआरपी के जवान देर रात प्लेटफार्म पर संदिग्धों की जांच कर रहे थे इसी बीच एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। जब उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि वह अफीम की खेप लेकर झारखंड के चतरा से आ रहा है और उसे अफीम की डिलीवरी बरेली में देनी थी। करीब 20 लाख मूल्य के अफीम की बरामदगी से जहां जीआरपी के हौसले बुलंद हैं वही तस्करों में भी खलबली मच गई है।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।