20 माई को प्रस्तावित दिल्ली में धरना की तैयारी में जुटा: हम

बिहार- पटना में 20 अप्रैल 2018 को संपन्न हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में दिनांक 20 मई 2018 को दिल्ली में आहूत धरना प्रदर्शन की तैयारी जोर शोर से चल रही है | हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 18 मार्च 2018 को ही दिल्ली में धरना के इस कार्यक्रम के लिए ट्रेन टिकट ले रहे हैं | प्रस्तावित दिल्ली का धरना प्रदर्शन मुख्यतः निम्नांकित समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के समझ अपनी जोरदार ढंग से मांग रखने का प्रयास है | जो निम्न प्रकार से है | मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संविधान में संशोधन की मांग तथा माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित निर्देशों को निरस्त करते हुए अध्यादेश लाने कानून बनाने एवं संविधान की नौवीं सूची में रखने एवं आरक्षित वर्ग के पदाधिकारियों का प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के लिए तथा समान शिक्षा प्रणाली लागू करने , मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने हेतु ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मतदाताओं के लिए अलग मतदाता सूची तैयार करने एवं आरक्षित चुनाव क्षेत्र विधानसभा लोकसभा के प्रतिनिधियों को अनुसूचित जाति जनजाति के मतदाताओं द्वारा चयन करने के संबंध में और भारत सरकार के सभी किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए एवं कृषि को उद्योग का दर्जा देने के लिए , एवं
उक्त समस्याओं के निदान हेतु प्रस्तावित दिल्ली में धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पूर्व मंत्री व विधायक सहित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

-नसीम रब्बानी ,पटना /बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।