लखनऊ- त्यौहार के मद्देनजर डीजीपी ने जारी किया गया। आदेश यूपी पुलिस के डीजीपी मुकुल गोयल ने होलिका दहन, होली, शब-ए-बारात को लेकर निर्देश दिए है । त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराएं। होलिका कमेटी, पीस कमेटी की बैठक करें। छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता लें। अवैध शराब भट्ठियों, तस्करों पर कार्रवाई करें। सोशल मीडिया फ्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखें- डीजीपी ने कहा कि त्यौहार को देखते हुए
यूपी में पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिये गए हैं।
डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द करने के आदेश जारी कर दिये हैं।आगामी त्योहारों को देखते हुए डीजीपी ने अवकाश रद्द किया है।अब 16 मार्च से 20 मार्च के बीच पुलिस कर्मी व अधिकारी अवकाश नहीं ले सकेंगे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
