बरेली,पर्वतीय समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस स्थानीय जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में 15 नवंबर को मनाया जाएगा। कुर्मांचल नगर भोलेनाथ मंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित करी गई।महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दीपावली पर्व होने के कारण उत्तराखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाएगा।उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तन,मन और धन से पूर्ण सहयोग करना होगा तभी भव्य और दिव्य कार्यक्रम संपन्न होगा।कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी साथियों को पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम की तैयारी में लग जाना चाहिए। लोक गायक और सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने कहा कि उत्तराखंड की टीमें विशेष प्रस्तुतियां देने आ रही हैं।वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्वतीव समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया है।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों के साथ ही स्थानीय टीमें भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगी।कार्यक्रम का समय दोपहर 02 बजे से रात्रि 09 बजे तक रहेगा।एंट्री पूर्णतया निशुल्क रहेगी।इस अवसर पर पुष्कर सिंह बोरा,प्रभात गैरोला,पूरन सिंह मेहरा, गोपाल राणा,संजय नेगी,उमेश बिनवाल,आनंद सिंह मेहता,पूरन जोशी,दीपक जोशी,पवन भट्ट,सोमा परिहार,पंडित नवीन चन्द्र जोशी,नंदनी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
15 नवंबर को मनाया जाएगा पर्वतीय समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस
