गाजीपुर- बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के हाथ शुक्रवार की भोर में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। 15 हजार का इनामिया चाय विक्रेता मंगला गोंड़ की हत्या का मुख्य अभ्युक्त मुखलाल मुसहर को पुलिस ने नियाव पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले बिरनो थाना के बगल में कहोतरी मोड़ के पास सर्राफा की दुकान में चोरी करते समय मंगला गोड़ ने मुखलाल को पहचान लिया जिससे बाद मुखलाल और इसके साथियों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर मंगला की हत्या कर दिया। उसके बाद से ही मुखलाल फरार चल रहा था जबकि इसके चार साथी पहले गिरफ्तार गिरफ्तार हो चुके हैं। शुक्रवार की भोर में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह को मुखविर के जरिये पता चला कि मुखलाल नियाव पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है, थानाध्यक्ष ने तुरंत नियाव पुलिया के पास घेराबंदी किया तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। चोरी लूट और हत्या की कई घटनाओं का मास्टरमाइंड था मुखलाल मुसहर। गाज़ीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना में 14 बिरनो में 3 और मोहम्दाबाद कोतवाली में 2 संगीन अभ्युक्त मुखलाल के खिलाफ पंजीकृत है। बलिया, आजमगढ़ और मऊ जनपद में भी मुखलाल की खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं।
प्रदीप दुबे,गाजीपुर