12 बर्षीय बच्चे पर जंगली सुअर ने किया हमला, हालत गंभीर

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे एक बच्चे पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक साइकिल से खेत पर जा रहा था तभी सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। पास के खेत मे काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच सुअर को भगाया। घायल बालक को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव रंजनपुर के रहने वाले 12 वर्षीय साहिल पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल का उपचार जिला अस्पताल मे चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे की मां राजकुमारी देवी ने बताया कि वह साइकिल से खेत मे लगे मूंगफली की फसल की रखवाली करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते मे उसकी साइकिल से जंगली सुअर टकरा गया। जिसके बाद साहिल ज़मीन पर गिर गया जंगली सुअर ने साहिल के सीने पर हमला कर दिया। वो जोर जोर से चिल्लाने लगा। बालक की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सुअर को डंडे से मारकर भगाया। सुअर के हमले से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से साहिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्चें का उपचार करना शुरू किया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। सुअर के हमले से उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए है। जिसका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि साहिल रोज अपने खेत की रखवाली करने के लिए जाता था। लेकिन मंगलवार उसकी साइकिल के आगे जंगली सुअर आ गया जिसने उस पर हमला कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *