11 मुकदमों का वांटेड रहा नरेंद्र किसान तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

भमोरा, बरेली। जिले के थाना भमोरा पुलिस ने 11 मुकदमों में वांटेड रहे एक बड़े अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना भमोरा मे बल्लिया चौकी इंचार्ज जुगमेंद्र बालियान की पूछताछ मे उसने अपना नाम नरेन्द्र किसान बताया। उसे थाने लाया गया तो उसके ऊपर हत्या, इरादा कत्ल, मारपीट जैसे 11 संगीन अपराध दर्ज पाये गए पुलिस ने दुर्दांत किश्म के अपराधी नरेन्द्र किसान को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि झिंझरी का रहने वाला नरेन्द्र किसान उर्फ नरेन्द्र पुत्र लाखन के खिलाफ भमोरा थाने मे बर्ष 2008 से 2021 तक 11 मुकदमें संगीन अपराधों को घटित करने मे दर्ज है। उप निरीक्षक जुगमेन्दर वलियान ने बताया कि वह बल्लिया से एक किलोमीटर दूर झिंझरी और कटका रमन की ओर जाने वाले तिराहे के पास गुरुवार की सुबह दस बजे दरोगा रामप्रकाश सिंह, सिपाही पुष्पेन्द्र राणा, आकाश राणा के साथ बांछित अपराधियों की तलाश मे चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय एक व्यक्ति झिंझरी जाने वाले रास्ते से आया जो पुलिस को देख कर पीछे की ओर मुडकर जाने लगा। शक होने पर तिराहे से 100 मीटर दूर तक पीछा कर दबोच लिया। तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम नरेन्द्र किसान निवासी झिंझरी बताया। उप निरीक्षक ने कहा तमंचा सहित पकड़ा गया नरेन्द्र उर्फ नरेन्द्रा किसान है जो अपने गांव में आंतक का पर्याय बन गया था। लोग उसको गांव मे रहते रात भर जागकर रात काटते है नरेन्द्रा शराब के नशे मे फावड़े, छुरी के अलावा तंमचे से गोली चलाकर हमला कर देता है। तमंचा के साथ पकड़े गए नरेन्द्र किसान ने पुलिस को बताया उसके ऊपर दर्ज सभी मामले सही है और अब वह जेल से छूटने के बाद कभी झिंझरी नही आएगा। पुलिस ने तंमचा कारतूस के साथ दबोचे अपराधी को 3/25 आयुध अधिनियम की कार्रवाही कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक जुगमेन्दर वलियान को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *