104 वे उर्स ए आला हजरत के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजी चादर

*जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के देखरेख में दरगाह पर पेश हुई चादर

बरेली। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से बरेली शरीफ में हो रहे आला हजरत के 104 वे उर्स – ए- रजवी के मुबारक मौके पर भेजी गई चादर को लेकर दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन अब्दुल वाहिद कुरैशी, और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मो. अहमद खां लेकर आये थे दरगाह आला हजरत पहुंचकर कर पूरी अकीदत के साथ पेश कर मुल्क में खुशहाली की दुआं की।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, पूर्व एम एल सी प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन , अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जुनैद हुसैन,जिला महासचिव जिया उर रहमान , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मास्टर छोटे लाल गंगवाल, पाकिजा खान, मोहम्मद उवैस ख़ान, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, आसिफ अली, मोहसिन रजा आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

संवाददाता अदनान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।