बरेली। जिले मे 11 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बरेली आ सकती हैं। वे बरेली की तीन विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन मे जनसभाओं का कार्यक्रम है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि प्रियंका गांधी 11 को बरेली आएंगी। तीन विधानसभाओं में उनका कार्यक्रम है। तीन विधानसभाएं कौन सी होंगी। इसको लेकर जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर लेकर कांग्रेस की ओर तैयारियां शुरू की गई है। माना जा रहा है कि वे उन तीन विधानसभाओं में सभा कर सकती हैं जहां से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को बरेली आएंगे और तीन दिनों तक कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन मे सभा करेंगे। जिलाध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड़ नौ फरवरी को बरेली आ रही है। यहां वे प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगी।।
बरेली से कपिल यादव