हवन व कन्या पूजन कर की व्रत की पूर्णाहुति, मंदिरों में उमड़ी भीड़

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने हवन-पूजन करने के बाद कन्याओं का पूजन किया। मंदिरों व स्थापित देवी दुर्गा के दर्शन के लिए नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र पर राम नवमी के दिन मंदिरों में भक्तों की कतारें रही। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने हवन कर पूर्णाहुति के बाद कन्याओं को भोजन कराया। बड़े दानदाताओं के द्वारा हलुआ वितरण कराया गया। गुरुवार को सुबह से ही घरों में हवन की सौंधी खुशबू महकने लगी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच घरो में देवी पूजन हुआ और कन्या भोज कराया गया। इस दौरान नव दुर्गा मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी और वहां हलुआ वितरण कराया गया। पुलिस कर्मियों ने भी हलवा बांट कर पुण्य कमाया। गुरुवार की सुबह चार बजे ही घरों में हवन होने की खुशबू महकने लगी। शंख और घण्टा की ध्वनि गूंजने लगी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बोल दूर-दूर तक सुनाई देने लगे। साढ़े पांच बजते ही गलियों में कन्याओं की भीड़ आने जाने लगी। लोगों ने हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया। दान दक्षिणा देकर सुख समृद्धि की कामना कर कन्याओं को श्रद्धा भाव से विदा किया। नव दुर्गा मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर मे भक्तों की जबरदस्त भीड़ थी। व्रती महिलाएं पूर्णाहुति और कन्या खिलाने के बाद माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर क्षमा याचना करने पहुंची। नव दुर्गा मंदिर मे हलवा वितरण पुलिसकर्मियों द्वारा ही किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी पुलिस के द्वारा ही किए गए थे। चौरासी घंटा मंदिर के बाहर तो जाम जैसे हालात थे। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर पर दूर-दूर से भक्त माता रानी की पूजा करने पहुंचे थे। नवदुर्गा डीडीपुरम मंदिर का भी यही हाल था। नव दुर्गा मंदिरों में जबरदस्त भक्तों की भीड़ थी। मन्दिरों के बाहर मेला का आयोजन किया गया था। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों में खासी भीड़ रही और लोगों ने घरों में हवन व कन्या पूजन कर भोजन कराया और उन्हें श्रद्धा भाव से विदा किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।