हर्षोल्लास के साथ मना श्री चित्रगुप्त धाम का 12वां स्थापना दिवस, हुआ भंडारा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को टोल प्लाजा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पर 12वां स्थापना दिवस हवन पूजन कर मनाया। इसके बाद।प्रसाद वितरण किया। टोल प्लाजा स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रातः काल हवन पूजन आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ दिनेश जौहरी, शिवकुमार बस्तरिया, मेजर सुशील कुमार सक्सेना, अजय कुमार सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, प्रीति सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *