हरिद्वार से लौटते समय तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल

मीरगंज, बरेली। हरिद्वार से लौट रहे दिल्ली हाइवे पर मीरगंज के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार को गई। किसी वाहन को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के थाना प्रेमनगर चाहबाई निवासी 24 वर्षीय हर्षित ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने दोस्त वंश, रोहित और छोटू के साथ हरिद्वार भगवान के दर्शन करने गया था। वह अपनी कार से रात को वापस बरेली आ रहे थे। इसी बीच तडके मीरगंज के पास किसी वाहन को बचाने मे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि वंश और रोहित को गंभीर चोटे आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार मे फंसे चारों ही घायलों को कार से निकालकर एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।