हत्यारों को अविलंव गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये मुआवजा दे सरकार!अन्यथा होगी आर पार की लडाई

बिहार/ हाजीपुर(भोजपुर)- जिला अंतर्गत गड़हनी प्रखंड के दो पत्रकारों की हत्या कर दी गई। दोनों पत्रकारों को स्कार्पियो से कुचलकर मार डालने की बात बताई गई है।घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया। हत्या का आरोप पूर्व मुखिया पर लगा है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी मुखिया दोनों पत्रकारों से उस वक्त से खफा थे जब मुखियापुत्र जेल गया था। जिसकी खबर प्रकाशित हुई थी। मृतक पत्रकारों में एक दैनिक भास्कर के प्रखंड रिपोर्टर है तो दूसरा पत्रकार एक पत्रिका के रिपोर्टर हैं।मृतकों में नवीन निश्चल दैनिक भास्कर से जुड़े थे। वहीं विजय सिंह एक पत्रिका के रिपोर्टर थे। घटना रविवार देर रात को आरा सासाराम मुख्या मार्ग के गरहनी थाना क्षेत्र के नहसी के पास की है। घटना की सुचना पर भोजपुर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिए और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ़्तारी का आदेश जारी कर दिए। आरोपी हरमू मिया पूर्व मुखिया संजीदा प्रवीण का पति है। और आसपास के क्षेत्रो में चर्चित गांजा तस्कर के रूप में अपनी पहचान रखता है। हरमू के दो बेटे डब्लू और मकबूल हैं। दोनों कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है की आज शाम को ही मुखिया और नवीन के बीच नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।इस घटना के निंदा करते हुए आई जे ए के प्रदेश अध्यक्ष रास्ता विद्रोही ,तिरहुत प्रमंडल प्रभारी उमेश कुमार विप्लवी,प्रदेश कोषाध्यक्ष नसीम रब्बानी ने सरकार से मृतक पत्रकार के परिजनौं को पच्चीस पच्चीस लाख रूपये एवं परिजनो को सरकार नौकरी दिये जाने की माँग की है।
-नसीम रब्बानी ,पटना /बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।