सोनभद्र के नए जिलाधिकारी बने अमित कुमार सिंह ! जिलाधिकारी प्रमोद उपाध्याय हटाये गये

सोनभद्र-सोनभद्र के नए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह बने।आधीरात को सीएम योगी ने किये 37आईएएस के ट्रांसफर। 5कमिश्नर और गोरखपुर डीएम राजीव रोतेला समेत17जिलों के डियम बदले गए।
जिन ज़िलाधिकारियों के तबादले हुए हैं उसमें
आजमगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। शिवाकांत द्विवेदी को चित्रकूट से आजमगढ़ भेजा गया है।विशाख जी को भदोही से चित्रकूट, राजेंद्र प्रसाद को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन से जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है।
कृष्णा करुणेश को हापुड़ से जिलाधिकारी बलरामपुर, प्रमोद कुमार उपाध्याय को जिलाधिकारी सोनभद्र से जिला अधिकारी हापुड़, हेमंत कुमार को जिलाधिकारी चंदौली से जिलाधिकारी अमरोहा। नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी अमरोहा से जिलाधिकारी चंदौली। राकेश कुमार मिश्र को जिलाधिकारी बलरामपुर से विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में भेजा गया है। अमित कुमार सिंह जिलाधिकारी हाथरस को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, रमा शंकर मौर्य अपर निदेशक उद्योग कानपुर, हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे। सुरेंद्र विक्रम को जिलाधिकारी बलिया से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान में तैनात किया गया है। भवानी सिंह खंगारोत बलिया के नए जिलाधिकारी होंगे । सीतापुर की जिलाधिकारी सारिका मोहन विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान का काम देखेंगे। शीतल वर्मा पीलीभीत के जिलाधिकारी सीतापुर भेजी गई हैं। अखिलेश कुमार मिश्रा पीलीभीत के नए जिलाधिकारी होंगे। धीरज कुमार निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग, रमाकांत पांडे को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है। बरेली के जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए हैं। महाराजगंज जिला अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह बरेली के जिलाधिकारी होंगे। अमरनाथ उपाध्याय को मारा जिलाधिकारी बनाया गया है।

-सर्वदा नन्द तिवारी,संवाददाता सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।