सेवा भारती आहोर द्वारा बाल संस्कार केन्द्र का शुभारंभ

आहोर/राजस्थान- सेवाभारती समिति आहोर द्वारा एक नया बालसंस्कार केन्द्र का शुम्भारम्भ किया गया। सेवाभारती देश भर में विभिन्न सेवा कार्यो को संचालित करने वाली एवम सेवा शब्द को चरित्रात करने वाली राष्ट्रीय संस्था है।
सेवा भारती अपने समाज के अभावग्रस्त, निर्धन,वंचित, उपेक्षित, पीड़ित बन्धुओं की सेवारत अखिल भारतीय संगठन है। यह संगठन 50000 से अधिक सेवाकार्य देशभर में संचालित करता है।
अपने समाज के इन बन्धुओ को अपना मानकर ,अपनेपन के भाव से एक उत्थान, विकास करते हुए स्वाभिमान व सम्मान युक्त जीवन बनाकर समरस ,स्वस्थ-सुंदर समाज बनाने के उद्देश्य से संगठन इस कार्य में प्रगतिशील है।
इसके लिए विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े प्रकल्प व गतिविधिया चलाकर यह करने का प्रयास है।
सेवाभारती विभिन्न दैवीय आपदाओ जैसे अकाल, सुनामी, बाढ़ में पीड़ितों की सेवार्थ हमेशा अग्रणी रही है।स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण आदि पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्य करती है।
यह सारा कार्य समाज के द्वारा आर्थिक सहयोग से चलती है।
प्रदेश में मुख्यतः सेवाभारती विद्यालय जयपुर, सेवाधाम छात्रावास जोधपुर एवम डूंगरगढ़, सेवाभारती चिकित्सालय उदयपुर, भोजनालय किशनगढ़ व बीकानेर, विधवा सहायता भीलवाड़ा, श्री स्वर्गपथ मुक्तिधाम बारा, रोगी सेवा केन्द्र अजमेर, चल चिकित्सालय कोटा-उदयपुर- जोधपुर, नेत्रदान योजना श्री विजयनगर, निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण अभियान कोटा आदि।
आहोर का बालसंस्कार केन्द्र भी इसी तरह का एक प्रकार है।
इस शुम्भारम्भ मे सेवा भारती तहसील मंत्री गोरधन, चम्पालाल, जयतिलाल आदि उपस्थित रहे।
– दिनेश लूणिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।