सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विधायक के रिश्तेदार के होटल से नौ लड़कियों सहित चार लड़के गिरफ्तार

बरेली। जिले के एक होटल में चल रहा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। होटल एक विधायक के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने यहां से नौ लड़कियों समेत चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसपी अभिषेक वर्मा को सूचना मिली कि डोहरा रोड पर एक विधायक के भाई के होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एसपी बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कथित होटल में छापा मारा। होटल विधायक के एक रिश्तेदार का बताया जा रहा है। एसपी ने यहां से नौ लड़कियों के साथ चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि ये सभी लड़कियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं। पकड़ी गई सभी लड़कियों को पुलिस महिला थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक सभी के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।