साजिश के आरोप पर सपा प्रत्याशी बोले- मेरा दोष मिले तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास, एसएसपी से भी मिले सपाई

बरेली। जनपद के आंवला लोकसभा सीट पर सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां से बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन निरस्त होते-होते बचा था। इस पर उन्होंने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य पर साजिश रचने का आरोप लगाया। रविवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी के एक डेलीगेशन ने अपने प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य का इस मामले से कोई ताल्लुक नही है लेकिन उनकी लोकप्रियता से घबराए हुए लोग उन्हें फंसाने का गलत प्रयास कर रहे है। इसके बाद सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे साजिश के आरोप और दर्ज मुकदमे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी आबिद अली की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट से उनका कोई संबंध नही है। अगर इसमे कोई सच्चाई मिली तो वह राजनीति छोड़ देंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि बसपा पैसे लेकर टिकट बेचती है। आबिद व सत्यवीर दोनों के सिंबल पर दस्तखत किसके है। पहले इसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि आबिद अली केवल मोहरा है। खेल दूसरी जगह से चल रहा है। सत्तादल के लोग बौखला गए है इसलिए सपा प्रत्याशी को फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।